संलग्नीकरण समाप्त कर कार्यमुक्त होने के बावजूद प्रभारी प्राचार्य बनकर मलाई मार रहे हैं लोग
सरगुजा संदेश/रामहरी गुप्ता/संवाददाता/वाड्रफनगर/बलरामपुर:-
शासन के निर्देशानुसार संलग्नीकरण समाप्त करने हेतु संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा छत्तीसगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के आदेश का पालन करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा संलग्नीकरण समाप्त करते हुए कार्य मुक्ति आदेश क्रमांक 1241 स्थापना 2025-2026 वाड्रफनगर दिनांक 20 /06/2025 को श्री सुरेंद्र कुमार पटेल व्याख्याता संलग्न शा.उ.माध्यमिक विद्यालय ढोढ़ी विकास खंड वाड्रफनगर को उनके मूल संस्था शा0 उ0माध्यमिक विद्यालय बरतीकला विकासखंड वाड्रफनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ हेतु कार्य मुक्त किया जाता है ।


जिसकी प्रतिलिपि संचालक लोक शिक्षण संचालक छत्तीसगढ़ अटल नगर रायपुर ,कलेक्टर बलरामपुर , संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा अंबिकापुर, जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर, संकुल प्राचार्य एवं समन्वयक संकुल ढोंढी, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला /प्राथमिक शाला ढोंढी को सादर सूचनार्थ एवं श्री सुरेंद्र कुमार पटेल को सूचनार्थ और पालनार्थ किया जा चुका है फिर भी आज दिनांक 23/07/2025 तक श्री सुरेंद्र कुमार पटेल व्याख्याता संलग्न प्रभारी प्राचार्य के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदत्त शालाअनुदान एवं संकुल अनुदान को पी पी ए बनाकर पीएमएस के माध्यम से धड़ल्ले से बैंक ऑफ़ बड़ोदा रामानुजगंज से राशि आहरण कर शासकीय राशि का नियम विरोध दुरुपयोग किया जा रहा है जबकि शासकीय उ0 मा० विद्यालय ढोढ़ी में पहले से ही पांच व्याख्याता और तीन शिक्षक तीन विज्ञान प्रयोग शाला सहायक एवं दो सहायक शिक्षक तथा दो अतिथि शिक्षक कुल मिलाकर 15 शिक्षक /व्याख्याता पदस्थ होकर शाला का संचालन कर रहे हैं ऐसी स्थिति में सुरेंद्र कुमार पटेल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढ़ी से मुक्त होने के पश्चात भी छत्तीसगढ़ शासन के आदेश का अवहेलना करते हुए आज दिनांक तक ढोढ़ी में संलग्न है जो इनकी स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है ।
इसके पूर्व दैनिक अखबार में उक्त संबंध में क्षेत्रीय पत्रकार द्वारा उक्त मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था । समाचार प्रकाशित होने के बावजूद सुरेंद्र कुमार पटेल द्वारा शासन के निदर्शो व आदेश को ठेंगा दिखाते हुवे वर्तमान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ढोढ़ी तहसील वाड्रफनगर जिला बलरामपुर के विद्यालय में संलग्न(अटैच )है जबकि ढोडी में पांच व्याख्याता और दो अतिथि शिक्षक पहले से पदस्थ होकर कार्य कर रहे है ।
इसके अतिरिक्त विकासखंड वाड्रफनगर में ही भरत लाल कश्यप शिक्षक हाई स्कूल महेवा में संलग्न है सीमा परिहार कन्या हाई स्कूल वाड्रफनगर में संलग्न श्रीमती पंकज सिंह हॉस्टल वाड्रफनगर में संलग्न ,देवमूरत पटेल व्याख्याता हाई स्कूल महेवा में प्रभारी प्राचार्य बनकर संलग्न होकर मलाई मार रहे हैं जबकी देवमूरत पटेल को भी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाड्रफ नगर के आदेश क्र०/1247/ स्था/ दिनांक20/06/2025 के तहत संलग्न संस्था हाई स्कूल महेवा से उनके मूल संस्था उच्चतर मा ० वि०विजय नगर विकासखण्ड रामचन्द्रपुर हेतु कार्य मुक्त किया जा चुका है ।
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संलग्नीकरण पूरे छत्तीसगढ़ में समाप्त हो गया है परंतु वाड्रफनगर विकासखंड में आज दिनांक तक संलग्नीकरण खत्म नहीं हुआ इसके जिम्मेदार कौन है? यह अपने आप में चिंता का विषय है ।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर श्याम किशोर जायसवाल से पूछने पर बताया गया कि कार्य मुक्त होने के पश्चात जो अपने मूल संस्था में वापस कार्य भार ग्रहण नही करते उनका माह जुलाई 2025 से वेतन अवरुद्ध करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित कि जावेगी अब देखने वाली बात होगी कि इस खबर के बाद भी क्या कार्रवाई होती है ।
