छत्तीसगढ़ में संलग्निकरण समाप्त होने के बाद भी शासन के आदेशों का खुलेआम उड़ा रहा धज्जियां जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज
रामहरी गुप्ता/बलरामपुर:-विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन में पूर्ण रूप से संलग्निकरण समाप्त कर दिया गया है जिसका आदेश संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अंबिकापुर के द्वारा 6, 6 25 को समस्त जिला शिक्षा अधिकारी ,समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी और समस्त संस्था प्रमुख को आदेशित किया गया की 10 जून 2025 तक संलग्निकरण समाप्त करते हुए प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें वही जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के द्वारा दिनांक 6 ,6 25 को समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी , समस्त संस्था प्रमुख को आदेशित किया गया कि संलग्निकरण समाप्त करते हुए शिक्षकों को उनके मूल संस्था मे वापस करते हुए प्रमाण पत्र के साथ जानकारी प्रदान करें और ऐसा नहीं करने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी , संस्था प्रमुखों पर कठोर से कठोर कार्रवाई किया जायगा जिसका पालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर के द्वारा 20 जून को सभी संलग्न शिक्षक को वापस करते हुए आदेश जारी कर दिया गया किंतु विडमना यह है कि खुद जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज दीनानाथ मिश्र के द्वारा एक शिक्षक देव मुरत पटेल जिनका मुल संस्था रामचंद्रपुर विकासखंड के शिक्षा विभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर है वर्तमान में ट्राईबल संलग्न स्कूल शासकीय हाई स्कूल महेवा में पदस्थ हैं वही जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा मोटी रकम लेकर फिर से दिनांक 3.7.2025 को आदेश जारी करते हुए देव मूरत पटेल को महेवा में संलग्न किया गया इससे समझा जा सकता है कि जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज दीनानाथ मिश्र किसी के आदेश को नहीं मानते हैं वह अपना नियम कानून खुद चलाते हैं इतना सब कुछ होते हुए भी बलरामपुर जिले के कलेक्टर ,संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा एवं संभागायुक्त महोदय सरगुजा अंबिकापुर को संज्ञान में लेकर ऐसे भ्रष्ट जिला शिक्षा अधिकारी के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा कृत कोई जिला शिक्षा अधिकारी ना कर सके वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज दीनानाथ मिश्र का काला कारनामा यही नहीं रूका वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला धनजारा के शिक्षक सुनील पटेल हाजिरी मारकर स्कूल से गायब रहते हैं शिकायत ग्रामीणों के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर से हमेशा करते थे तब विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर के द्वारा दिनांक 14,12,2024 को प्राथमिक शाला धनजारा जांच करने पहुंचे जांच में सही पाया गया जिसका खबर रिंहद टाइम्स प्रेस में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया गया था जिसका जांच प्रतिवेदन विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर के द्वारा दिनांक 17 12 24 को जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज को दिया किंतु जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज दीनानाथ मिश्र के द्वारा शिक्षक सुनील पटेल से मोटी रकम लेकर आज तक कोई कार्यवाही सुनील पटेल पर नहीं किया गया जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है वहीं शिक्षक सुनील पटेल का हौसला बुलंद है खैर अब आगे देखने वाली बात होगी कि जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के ऊपर क्या कार्रवाई होती है की शादे कागज के पन्नों में सिमट कर जाती है आने वाला समय पता चलेगा



