शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा में शाला प्रवेश उत्सव के दरमियान “हाय रे सरगुजा नाचे” गीत पर विद्यार्थियों संघ झूमे विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज
सरगुजा संदेश/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा:-
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 28 जुलाई दिन सोमवार को आयोजित किया गया । जिसमें प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्व प्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात प्राचार्य श्री राकेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ व्याख्या दयाशंकर सिंह,लक्ष्मण राम, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती सिमा रोशनी तिग्गा, श्रीमती विनीता जायसवाल,श्रीमती विमला कुजूर द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई । विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर पाठ्य पुस्तक गणवेश एवं अन्य सामग्रियों का निशुल्क वितरण किया गया ।




प्राचार्य एवं छात्राओं के द्वारा विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज से विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर सेड निर्माण,विद्यालय में बालक बालिका हेतु शौचालय की मांग की गई एवं विद्यालय में आ रही परेशानियों से विधायक लुंड्रा को अवगत कराया गया ।
विधायक लुंड्रा द्वारा सभी मांगों को स्वीकार करते हुए सभी मांगो को जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया गया एवं मौके पर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से उचित कार्यवाही के निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात माननीय विधायक महोदय जी के साथ सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण भी किया । धौरपुर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक पावले ,जनपद सदस्य सोनी, लुण्ड्रा सरपंच सोमार साय, चिरगा सरपंच मानसाय SMDC के अध्यक्ष राकेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश वानी, B.e.O श्री मनोज कुमार वर्मा जी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
