August 9, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में smdc के बैठक का हुआ आयोजन

0
IMG-20250625-WA0007.jpg

रामहरी गुप्ता/संवाददाता/सरगुजा संदेश/ बसंतपुर/बलरामपुर:-

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का बैठक 24 जून 2025 दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में रखा गया जिसमें एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री सीताराम अग्रवाल के अध्यक्षता में शासन द्वारा निर्देश के अनुसार शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया एवं निम्न विषयों में चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें एसएमडीसी के बैठक में समस्त उपस्थित नागरिक तथा शिक्षकों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि नियमित प्राचार्य का मांग रखा गया, एसएमडीसी के बैठक में इस प्रस्ताव पर विषय गणित, कृषि विज्ञान ,कला रसायन, विज्ञान तथा अंग्रेजी का शिक्षक नहीं है जल्द से जल्द भरने का प्रस्ताव पारित किया गया है, एसएमडीसी के बैठक पर इस पर प्रस्ताव पास किया गया कि जितने भी सहायक ग्रेड 2, 3 को गैर स्थानों में संलग्न किया गया है तत्काल संलनीकरण समाप्त करते हुए मूल संस्था में वापस मांग का प्रस्ताव पारित किया गया है,एसएमडीसी के बैठक पर इस प्रस्ताव पर प्राचार्य श्री आरके सिंह को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संलग्न को समाप्त कर उनके मूल संस्था में भेजे जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है, एसएमडीसी के बैठक पर उपस्थित अध्यक्ष एसएमडीसी के तथा ग्राम के नागरिकों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जब तक नियमित प्राचार्य शाला में नहीं आ जाते तब तक शाला प्राचार्य राजेंद्र कुमार देवांगन स्वयं शाला को चलाएंगे एवं विषय या समय सारणी पर सामंजस्य बनाकर कालखंड को पढ़ाने तथा सभी बाकी कर्मचारी अपना कार्य समय से ऑनलाइन या ऑफलाइन कार्य पूर्ण करने का सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed